दिल्ली की 2 सड़कों पर 17 मई तक रहेगा डायवर्जन, इन वैकल्पिक रास्तों से पूरा करना होगा सफर

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से वाहन चालकों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यहां मंगोलपुरी रोड अंडरब्रिज (RUB) पर मरम्मत और ड्रेनेज कार्य शुरू हो चुका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि उपरोक्त कार्य के चलते 7 दिनों तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस समयावधि के दौरान इन रास्तों पर सफर करने से बचना होगा अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है.

Vahan Gadi Car

17 मई तक रहेगा डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि मंगोलपुरी RUB की रोड को मजबूत करने और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने का काम किया जा रहा है, जिसके चलते 11 से 17 मई तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. इस दौरान उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया की ओर मंगोलपुरी RUB के रास्ते वाहनों के आवागमन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध रहेगा या रूट डायवर्ट किया जाएगा.

यह काम नांगलोई सर्कल क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि इस दौरान मंगोलपुरी RUB और उद्योग नगर रोहतक रोड पर सफर करने से बचना होगा और सुझाएं गए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना होगा.

यह भी पढ़े -  Airforce Station Jobs: एयर फोर्स स्टेशन रेस कोर्स दिल्ली में निकली एलडीसी के पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

इन वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

  • उद्योग नगर रोहतक रोड से मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र की ओर: पीरागढ़ी चौक- आउटर रिंग रोड- मंगोलपुरी
  • मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र से रोहतक रोड/ उद्योग नगर की ओर: आउटर रिंग रोड- पीरागढ़ी चौक- रोहतक रोड
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.