ग्रामीण डाक सेवकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला तोहफा

नई दिल्ली | डाक विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. डाक विभाग ने 1 जनवरी 2026 से ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को मंहगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का तोहफा दिया है जिसके बाद यह 58% से बढ़कर 60% हो गया है.

Indian Post Dak Vibhag Letter

डाक विभाग द्वारा 10 मई 2026 को जारी एक आदेशानुसार GDS कर्मचारियों को अब उनके मूल ‘टाइम रिलेटेड कंटिन्यूटी अलाउंस’ (TRCA) का 60% DA के रूप में मिलेगा. यह बढ़ोतरी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई की भरपाई हेतु DA- DR में 2% की बढ़ोतरी करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले के बाद हुई है.

1 जनवरी से मिलेगा लाभ

डाक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि ग्रामीण डाक सेवकों को बेसिक TRCA पर DA में बढ़ोतरी का लाभ 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा, उसी दर पर जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होती है. GDS को दिया जाने वाला DA उसी दर पर होगा जो केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, यानि 1 जनवरी 2026 से 60% मिलेगा.

इसमें बताया गया है कि ग्रामीण डाक सेवकों का जनवरी से मई तक का एरियर भी मिलेगा. सीधे 5 महीने का एरियर कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा होगा. हालांकि, एरियर कब आएगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़े -  रेलवे कर्मचारियों व पेंशनर्स की हुई बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का मिला शानदार तोहफा

इतनी बढ़ जाएगी सैलरी

DA की संशोधित दर से GDS कर्मचारियों की हाथ में आने वाली सैलरी में काफी इजाफा हो जाएगा. उदाहरणस्वरूप 20 हजार रुपए मूल वेतन पाने वाले GDS कर्मचारी को DA के रूप में 12 हजार रुपए मिलेंगे, जिससे उसकी कुल मासिक आय 32 हजार रुपए हो जाएगी. यह भत्ता प्रतिशत के आधार पर दिया जाता है, जिसका मतलब है कि मूल वेतन जितना ज्यादा होगा, सैलरी में होने वाली कुल बढ़ोतरी भी उतनी ही ज्यादा होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.