रिजल्ट आने के बाद नहीं बदल सकते रिजर्व कैटिगरी, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

चंडीगढ़ | पंजाब- हरियाणा हाई कोर्ट की तरफ से एक अहम आदेश जारी किए गया है. जारी आर्डर में यह स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म भरते वक्त जिस आरक्षित उप- श्रेणी को सेलेक्ट करता है, रिजल्ट घोषित होने पर उसे बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती. कोर्ट का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और समानता बनाए रखने के लिए निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है व बाद में श्रेणी बदलने की अनुमति देने से पूरी चयन प्रक्रिया पर प्रभाव हो सकता है.

HIGH COURT

हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ की पीठ द्वारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)  के विरुद्ध एक अभ्यर्थी की याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की गई है. याचिकाकर्ता की तरफ से दावा किया गया था कि आवेदन भरते समय उससे आरक्षित वर्ग की उप-श्रेणी दर्ज करने में गलती हो गई थी और उसे बाद में सुधार की अनुमति मिलनी चाहिए. इस मामले में अदालत ने स्वीकार किया कि भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को आवेदन करते वक्त ही पूरी सावधानी बरतनी होती है.

यह भी पढ़े -  Indian Airforce Ambala Jobs: भारतीय वायुसेना अंबाला में निकली हिंदी टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन में स्पष्ट निर्देश जारी

हाई कोर्ट ने कहा कि अगर रिजल्ट आने के बाद श्रेणी बदलने की अनुमति दी जाती है तो इससे अन्य उम्मीदवारों के अधिकार प्रभावित होंगे और सिलेक्शन प्रोसेस में असमानता आएगी. अदालत ने यह भी साफ किया कि सहानुभूति या समानता के आधार पर भर्ती नियमों को अनदेखा नहीं किया जा सकता. भर्ती विज्ञापन में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे. ऐसे में अभ्यर्थी द्वारा बाद में यह नहीं कहा जा सकता कि उससे अनजाने में गलती हो गई.

ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार को श्रेणी बदलने की अनुमति नहीं होगी. आवेदक को आवेदन फॉर्म भरते समय पूरी सावधानी बरतनी होगी ताकि कोई गलती ना हो.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.