चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है. यह मीटिंग 18 मई को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय भवन में आयोजित होगी. माना जा रहा है कि इस मीटिंग में प्रदेश से जुड़े कई अहम प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी.

हरियाणा आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग में विभिन्न विभागों के एजेंडा आइटमों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी हरियाणा दौरे पर आने की चर्चा चल रही है. इसको लेकर भी मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्रियों से चर्चा करेंगे. हालांकि, अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरें को लेकर शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है.
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस मीटिंग में विभिन्न विकास परियोजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार किया जा सकता है. मीटिंग के बाद लिए एक फैसलों की आधिकारिक जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सार्वजनिक कर दी जाएगी.
पत्र के माध्यम से भेजी सूचना
चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट मीटिंग की सूचना पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री, कैबिनेट और राज्यमंत्री, सचिव और राज्यपाल हरियाणा को भेज दी गई है. इस बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़ी परियोजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ कई जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है.