नई दिल्ली | गर्मियों की छुट्टियों में बहुत सारे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए अक्सर शिमला, मनाली, नैनीताल या मसूरी पहुंच जाते है लेकिन छुट्टियों के दिनों में इन जगहों पर काफी भीड़भाड़ हो जाती है. ऐसे में अगर आप बच्चों की छुट्टियों में किसी शांत, खूबसूरत और कम भीड़ वाले हिल स्टेशन की तलाश कर रहे है, तो हम आपको दिल्ली से 6 से 7 घंटे की दूरी पर मौजूद कुछ डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बेहतरीन विकल्प होंगे. आइए जानते है…

चकराता
दिल्ली से करीब 300 किलोमीटर दूर चकराता बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो देहरादून जिले में आता है. यह छोटा- सा हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, झरनों और शांत माहौल के लिए मशहूर है. तो अगर पहाड़ों पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे है तो कार ड्राईव के लिए यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है.
लैंसडाउन
लैंसडाउन उन लोगों के लिए अच्छा है जो बिना ज्यादा भागदौड़ के आरामदायक छुट्टियां बिताना चाहते है. यहां की शांत सड़के, चीड़ के जंगल और साफ मौसम इसे ओर भी खास बनाते है. यहां पर बोटिंग, कैंपिंग के साथ ट्रैकिंग भी की जा सकती है. इसके साथ ही पहाड़ों पर बने रिजॉर्ट में रुककर आप फैमिली टाइम एंज्वॉय कर सकते है. यह जगह दिल्ली से 6 घंटे की दूरी पर स्थित है.
कनाताल
उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में बसा कनाताल धीरे-धीरे ट्रैवलर्स की पसंद बन रहा है. यह जगह मसूरी की तुलना में काफी शांत और कम भीड़भाड़ वाली मानी जाती है. यहां घने देवदार के जंगल, हिमालय की बर्फीली चोटियों के नजारे और ठंडी हवाएं गर्मियों में शानदार अनुभव देती है. यह जगह दिल्ली से लगभग 320 किलोमीटर दूरी पर है. यहां जाने के लिए करीब 7 घंटे का समय लगता है.
परवाणु
दिल्ली से करीब 5 घंटे की दूरी पर स्थित परवाणु एक खूबसूरत सा हिल स्टेशन है. जहां पर आपको ऑर्गेनिक जूस, जैम और फलदार पेड़ो को देखने का मौका मिलेगा. यहां बच्चों को नेचर काफी करीब से देखने को मिलता है. यदि आप 1 या 2 दिन की ट्रिप पर जाना चाहते है, तो यह जगह आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है.