दिल्ली आवाजाही करने वालों के लिए खुशखबरी, अब औचंदी बार्डर तक जाएगी गोहाना से खरखोदा आने वाली बसें

सोनीपत | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा गोहाना के यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोनीपत के खरखोदा से दिल्ली रूट पर बस सेवा शुरू कर यात्रियों को बड़ी राहत प्रदान की है. यहां पर बसों की कमी के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी लेकिन अब इस किल्लत को दूर कर दिया गया है.

Haryana Roadways Bus

दिल्ली की डगर होगी आसान

स्थानीय निवासी लंबे समय से इस रूट पर बसों की किल्लत से होने वाली परेशानी की मांग उठाते आ रहे थे. उनकी इस परेशानी पर प्रमुखता से विचार करते हुए सोनीपत रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार ने कई बसों को खरखोदा से औचंदी बार्डर तक संचालित करने के आदेश जारी कर दिए हैं. अब गोहाना से खरखोदा आने वाली बसें औचंदी बार्डर तक सफर करेगी जिससे खरखोदा व आसपास के इलाकों के लोगों को दिल्ली आवाजाही के लिए दिन के समय भी रोडवेज बस सेवा का लाभ मिलेगा.

इस रूट पर पहले रोडवेज की कई बसें संचालित होती थी. वहीं, एक प्राइवेट बस भी सुबह 5 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक इस रूट पर कई चक्कर लगाती थी. इतना ही नहीं, DTC की बसें भी खरखोदा तक आवाजाही करती थी परंतु समय के साथ DTC बस से लेकर प्राइवेट और सरकारी बस सेवा बंद पड़ गई, जिससे खरखोदा से दिल्ली रूट पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई थी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों के बदल जाएंगे नाम, भारतीय रेलवे कर रहा बड़ा प्लान तैयार; यात्रियों को होगा यह फायदा

औचंदी बार्डर जाएगी सभी बसें

दिल्ली रूट पर बसों का संचालन बंद होने से ऑटो संचालकों की मौज बनी हुई थी. वो खरखोदा से औचंदी बार्डर तक न केवल 20 रुपए किराया ले रहे थे बल्कि जगह- जगह रोककर कुछ मिनटों के सफर को घंटों में तब्दील कर रहे थे. लोगों को इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए खरखोदा से सुबह 07.50 और 12.50 बजे औचंदी बार्डर तक दो बसें संचालित की गई थी लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए यह नाकाफी साबित हो रही थी.

गोहाना से खरखोदा आवागमन करने वाली हर बस अब खरखौदा से औचंदी बार्डर तक संचालित होगी. इस रूट पर चलने वाली बसों का संचालन औचंदी बार्डर तक बढ़ा दिया गया है और इस संबंध में कार्य निरीक्षक गोहाना को आदेश जारी कर दिए गए हैं-  रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, सोनीपत डिपो

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.