बोर्ड परीक्षा में 80% नंबर लाने वाले बच्चों की हुई बल्ले- बल्ले, माताओं को हर महीने 21 सौ रुपए देगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़ | हरियाणा की नायब सैनी सरकार की बहुचर्चित दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है जिसका सीधा फायदा प्रदेश की महिलाओं को मिलेगा. बता दें कि लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव के बाद अब उन महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके बच्चों ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% या इससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं.

School Student 1

इन माताओं को मिलेगा योजना का लाभ

प्रदेश सरकार ने इस योजना में 3 नई श्रेणियों को शामिल किया है, जिनमें अधिकतम 3 बच्चों तक लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिलेगा, बशर्ते परिवार की सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए से कम होनी चाहिए और ऐसे परिवारों के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे दसवीं और 12वीं कक्षा में 80% या इससे ज्यादा नंबर लेकर आते है तो उन बच्चों की माताओं को भी दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जाएगा.

बच्चों में कुपोषण को रोकने के लिए भी प्रदेश सरकार द्वारा नई पहल की गई है. कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया ग्रस्त था, वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी हर महीने 2,100 रुपये का लाभ मिलेगा

यह भी पढ़े -  HTET 2025 परीक्षा केंद्रों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 दिन में भेजनी होगी भवनों की सहमति

हर महीने मिलेंगे 2,100 रुपए

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खाते में इस समय 2,100 रुपये की राशि भेजी जा रही है. अब इस राशि में से 1,100 रुपये सीधे महिलाओं को मिलेंगे और 1 हजार रुपये सरकार रेकरिंग डिपॉजिट/ फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा कराएगी. इस डिपॉजिट का पैसा ब्याज सहित लाभार्थी को मिलेगा. इसका एक एसएमएस भी प्रत्येक महिला को हर माह जाएगा.

आवश्यक दस्तावेज

  • परिवार पहचान पत्र
  • बच्चे की कक्षा 10वीं- 12वीं की मार्कशीट या निपुण प्रमाणपत्र (अगर लागू हो)
  • महिला का आधार कार्ड और बैंक पासबुक
  • हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.