दिल्ली से फरीदाबाद- पलवल की यात्रा होगी आरामदायक, जल्द शुरू होगा एक नया एक्सप्रेसवे

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे का DND फ्लाईओवर से जैतपुर तक 9 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया हैं और बहुत जल्द इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा. इसके खुलने से पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, मध्य एवं नई दिल्ली के साथ गाजियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए फरीदाबाद, पलवल और सोहना की यात्रा आरामदायक हो जाएगी.

Delhi Mumbai

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार को एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद इस हिस्से के उद्घाटन का प्रस्ताव प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा.

इन जगहों पर मिलेगी Entry- Exit की सुविधा

NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस-वे के जैतपुर तक खंड के निर्माण पर 1836 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च हुई है. यह सराय काले खां के पास DND फ्लाईवे से शुरू होता है. यहां से इस पर चढ़ने के दो रास्ते हैं. एक प्रवेश DND फ्लाईवे के पूर्वी दिल्ली और नोएडा से आश्रम की ओर आ रहे कैरिजवे पर है. दूसरा प्रवेश रिंग रोड से आश्रम जाने वाले कैरिजवे पर बना है. इसके बाद, मीठापुर के पास एनटीपीसी ईको पार्क के पास उतरने और चढ़ने का रास्ता है.

यह भी पढ़े -  जहां रोज होते हैं झगड़े वहीं मुंबई लोकल में दिखी इंसानियत; इंटरनेट हुआ भावुक; देखें Video

इससे आगे KMP एक्सप्रेसवे के रास्ते फरीदाबाद और सोहना होते जयपुर तक जा सकते हैं. इसी तरह एक्सप्रेसवे से दिल्ली आने वालों के लिए तैमूर नगर के पास एक रास्ता आश्रम रिंग रोड, दूसरा आश्रम फ्लाईओवर और तीसरा सराय काले खां रिंग पर उतरता है.

12 घंटे में पूरा होगा मुंबई का सफर

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 1380 किलोमीटर है. यह हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के वडोदरा होते हुए मुंबई तक जाता है. कई जगहों पर इसका निर्माण कार्य अभी चल रहा है. इस एक्सप्रेसवे के पूरी तरह से बनने के बाद दिल्ली से मुंबई की दूरी मात्र 12 घंटे में तय हो सकेगी. वहीं, दिल्ली से जयपुर का सफर मात्र ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.