हरियाणा के जींद में भीषण सड़क हादसा, पंजाब जा रही बस पेड़ से टकराईं, 2 की मौत ,16 घायल

जींद । हरियाणा के जींद में हुएं भयंकर सड़क हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि 16 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसा दिल्ली- पटियाला हाइवे पर उस समय घटित हुआ जब एक निजी बस में बिहार से पंजाब लेकर जा रहें 76 श्रमिकों से भरी बस की पेड़ से सीधी टक्कर हो गई.

jind bus accident news

श्रमिकों से भरी बस नरवाना के गांव बेलरखा के पास अनियंत्रित होकर गढ्ढे में सफेदे के पेड़ से जा टकराईं. बस की जोरदार टक्कर से दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई . 16 मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें घायल अवस्था में सिविल अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जींद और रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी साधु राम व नायब तहसीलदार वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

धान की रोपाई के लिए बिहार से लें जा रहें थे श्रमिक

बिहार के सुपौल जिला के गांव गिदराही और कटईया से श्रमिकों को धान की फसल की रोपाई के लिए पंजाब के जिला बरनाला के सायना गांव में ले जाया जा रहा था. सभी श्रमिकों को निजी बस से पंजाब लाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते जींद में हादसा हो गया.

यह भी पढ़े -  जींद के उचाना में नए स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता साफ, PWD ने जारी किया टेंडर

हादसा सुबह करीब 5:30 बजे के आसपास हुआ जब बस बेलरखा गांव के नजदीक पहुंची तो चालक सरजीत बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधी सफेदे के पेड़ से जा टकराईं. बस की जोरदार टक्कर से छत पर बैठे मजदूर उछलकर नीचे गिर पड़े और गांव गिदराही निवासी 38 वर्षीय सुरेश मंडल और गांव कटईया निवासी 48 वर्षीय गणेशी की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतक सुरेश के भाई दिनेश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.