शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब स्कूलों में दाखिले के लिए आधार कार्ड जरुरी नहीं

पंचकूला । स्कूलों में दाखिला लेने वाले 14 वर्ष तक के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. स्कूल संचालक आधार कार्ड नहीं होने पर भी दाखिला देने से इनकार नहीं कर सकते. बता दे कि स्कूल संचालकों को आधार कार्ड के बिना भी दाखिला देना होगा, आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है. इस संबंध में मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है.

SCHOOL BUS 2

14 वर्ष तक के विद्यार्थियों के दाखिले में आधार कार्ड की अनिवार्यता को किया गया समाप्त 

वहीं नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश पाने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता ने बच्चों को काफी परेशान किया है. खासकर दूसरे राज्य से आए परिवार के बच्चों को आधार कार्ड नहीं होने पर दाखिला लेने के लिए जगह-जगह धक्के खाने पड़ते हैं. वहीं कुछ बच्चों को तो दाखिले से वंचित ही रहना पड़ता है. इस बारे में मुख्यालय में कुछ शिकायतें पहुंची है. जिसकी वजह से बोर्ड ने इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया. साथी इन निर्देशों के अनुपालन करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.