आमजन को महंगाई का जोरदार झापड़, आज फिर महंगा हुआ ईंधन; पेट्रोल की कीमत ने जड़ा शतक

नई दिल्ली | महंगाई ने लोगों के आम जन जीवन को तहस महास कर दिया है. अभी लोग नींद से जागे भी नहीं थे कि तेल कंपनियों ने आमजन को मंहगाई का एक और जोरदार झटका दे दिया है. बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो गई है. पिछले 20 दिनों में पेट्रोल और डीजल चौथी बार महंगा हुआ है. पहले ही चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों की अब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कमर तोड रही है.

Petrol Diesel Price 3

महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल

पेट्रोल- डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल की नई कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की नई कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.

कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज

खाड़ी देशों में जारी तनाव के चलते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है. इसके चलते तेल सप्लाई प्रभावित हुई है जिसका सीधा असर भारत जैसे देश पर पड़ा है जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करता है. तेल कंपनियों का कहना है कि यदि इसी तरह कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती रही तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती रहेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- NCR में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हाई लेवल बैठक, रियल- टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लागू करने पर हुई चर्चा

इस महीने यह चौथी बार है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस सप्ताह की शुरुआत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जबकि इससे कुछ दिन पहले ही 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.