समर वेकेशन में दिल्ली- गुजरात की यात्रा होगी आसान, हरियाणा होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

रेवाड़ी | समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ से निजात दिलाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में दक्षिण हरियाणा के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. उत्तर पश्चिम रेलवे ने भावनगर टर्मिनस- शकूरबस्ती- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इस ट्रेन के संचालन से दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के यात्रियों को गुजरात तक सीधे सफर करने की सुविधा मिलेगी.

Train Railways

खास बात यह है कि यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण हरियाणा के नारनौल, रेवाड़ी और गुरुग्राम स्टेशनों पर ठहराव करेगी जिससे यहां के यात्रियों को दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के लिए एक और अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी.

यह रहेगा शेड्यूल

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ट्रेन नंबर 09257, भावनगर टर्मिनस- शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 मई से 26 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को भावनगर टर्मिनस से दोपहर 02.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07.44 बजे नारनौल और 10.55 बजे शकूरबस्ती स्टेशन पर आगमन करेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली से आगरा सिर्फ 58 मिनट दूर, प्रस्तावित बुलेट ट्रेन से जुड़ेंगे यूपी- बिहार के बड़े शहर

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 09258, शकूरबस्ती- भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 मई से 27 जून तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 01.15 बजे शकूरबस्ती स्टेशन से रवाना होकर दोपहर 03.09 बजे नारनौल और अगले दिन सुबह 08.50 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर करेगी ठहराव

बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भावनगर, बोटाद, अहमदाबाद क्षेत्र, आबूरोड, अजमेर, फुलेरा, रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली कैंट सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी. समर वेकेशन में दिल्ली और राजस्थान सहित गुजरात की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस ट्रेन के संचालन का विशेष फायदा मिलेगा.

अमित सुदर्शन ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को दो सेकेंड एसी, 4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनामी, 7 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी, एक पावरकार और एक गार्ड डिब्बा सहित कुल 22 कोच की सुविधा मिलेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.