महेंद्रगढ़ के 4 बस अड्डों की बदलेगी तस्वीर, नवीनीकरण व मरम्मत कार्यो पर खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए

महेंद्रगढ़ | हरियाणा सरकार राज्य में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले में 4 प्रमुख बस स्टैंडों का नवीनीकरण और मरम्मत कार्य के लिए लगभग 10 करोड़ रूपए के बजट को मंजूरी दी है. इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन ने नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और सतनाली बस स्टैंडों में सफेदी व मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी कर दिया है. वहीं नारनौल बस डिपो में अत्याधुनिक ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन भी स्थापित की जाएगी.

Haryana Roadways Bus 3

आधुनिक सुविधाएं विकसित

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि महेंद्रगढ़ और नारनौल क्षेत्र में लंबे समय से बस अड्डों पर अव्यवस्था, पुराने भवन, साफ -सफाई की कमी की समस्या सामने आती रही है. कई हिस्सों पर से रंग उतर चुका है, तो कई जगह मरम्मत कार्य की जरूरत महसूस हो रही है. अब सरकार द्वारा इन 4 प्रमुख भवनों में सफेदी, टूट-फूट की मरम्मत, सार्वजनिक सुविधाओं की देखरेख और परिसर में बेहतर बैठने की व्यवस्था करने का कार्य करवाने के आदेश दिए गए है.

नारनौल बस डिपो पर ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन को लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है, जिससे बसों की सफाई आधुनिक तरीके से हो सकेगी. इस मशीन के द्वारा कम समय में बेहतर तरीके से होगी. इससे बसों की बाहरी सफाई के साथ- साथ उनके रखरखाव पर भी ज्यादा ध्यान दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को साफ- सफाई वाली बसों में सफर का मौका मिलेगा.

यह भी पढ़े -  यमुनानगर सहित इन 2 जिलों में खाद वितरण का नया सिस्टम होगा शुरू, QR कोड और आधार वेरिफिकेशन के बाद मिलेगी खाद

यात्रियों को मिलेगा फायदा

रोडवेज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन प्रमुख बस स्टैंडों की मरम्मत और सफेदी के बाद यात्रियों को साफ- सुथरा वातावरण मिलेगा. गर्मी और बारिश के मौसम में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह परियोजना शुरू की गई है. यह परियोजना केवल भवनों की मरम्मत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य रोडवेज संचालन को व्यवस्थित करना और परिवहन व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है. इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके नवीनकरण और मरम्मत कार्य में लगभग 180 दिन का समय लगेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.