अग्निवीर भर्ती 2025- 26, रिजल्ट जारी; जानें कब और कहां करनी है रिपोर्टिंग

भिवानी | अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, ट्रेडमैन 10वीं एवं ट्रेडमैन आठवीं भर्ती 2025- 26 का रिजल्ट जारी हो चुका है. अग्निपथ योजना के तहत इस भर्ती का आयोजन किया गया था. सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली जनवरी-फरवरी में भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित हुई थी.

Agneepath scheme

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

इसमें चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और भिवानी जिलों के उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब भर्ती का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और उम्मीदवार अपने नतीजे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के कामयाब उम्मीदवारों को 27 मई को व भिवानी और रेवाड़ी के सफल उम्मीदवार 28 मई को सुबह साढ़े पांच बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी में रिपोर्ट करना होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सक्रिय होंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, 6 जून तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

सफल उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के. संदीप ने सभी सफल उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी व कहा कि युवा जरूरी दस्तावेजों के साथ टाइम पर उपस्थित हों. ऐसे में इन सफल उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर रिपोर्ट करना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.