भारतीय वायुसेना भर्ती में बड़ा अपडेट, अब AI और Data Science वाले भी कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली | भारतीय वायुसेना के एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. उम्मीदवार 19 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त को होगा. इस बार भर्ती प्रक्रिया में कई बड़े चेंज हुए है. इन बदलावों में प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता और सिलेबस शामिल हैं. हाल ही में योग्यता नियमों को भी संशोधित किया गया है.

Indian Army

नियमों में बदलाव

पहले उम्मीदवारों के लिए 12वीं में न्यूनतम 50% अंक और ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग में 60% अंक अनिवार्य थे. अब नए नियमों के मुताबिक सिर्फ 12वीं स्तर पर गणित और फिजिक्स विषय के साथ पास होना और चार वर्षीय डिग्री होना जरूरी होगा. भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी के लिए आप वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर विजिट कर सकते हैं.

गेट स्कोर एंट्री शुरू

इस साल से टेक्निकल ब्रांच एयरोनॉटिकल इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स (AE (L) और मैकेनिकल(AE(M) में गेट स्कोर एंट्री शुरू हो चुकी है. ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) के लिए आवेदन करने वालों को अब AFCAT की लिखित परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी. वे सीधे एयर फोर्स सिलेक्शन बोर्ड टेस्टिंग (इंटरव्यू) के लिए आएंगे. इस बार मान्य इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी विषयों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अब AE (L) ब्रांच के लिए 94 विषय मान्य हैं. इनमें AI, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे नए सब्जेक्ट भी शामिल हैं.

मैथ्स के नए टॉपिक शामिल

AE (M) ब्रांच के लिए मान्य विषय 39 हो चुके हैं. पहले AE (L) के लिए 25 और AE (M) के लिए 11 विषय मान्य थे. पहले टेक्निकल ब्रांच में पुरुष और महिलाओं की भर्ती सिर्फ शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) से की जाती थी. अब ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) में दोनों के लिए परमानेंट कमीशन की वैकेंसी शुरू हो गई है. चयनित उम्मीदवार अब रिटायरमेंट की उम्र तक सेवा दे सकेंगे. ग्राउंड नॉन-टेक्निकल और फ्लाइंग ब्रांच (AFCAT एंट्री) में अब भी भर्ती SSC के लिए रहेगी. इस साल AFCAT के सिलेबस में मैथ्स के नए टॉपिक शामिल किए गए हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली- अंबाला जाने वाले यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 6 जून तक रद्द ट्रेनों की लंबी लिस्ट आई सामने

यह रहेगी चयन प्रक्रिया

इनमें हाइट्स एंड डिस्टेंस, स्टैटिस्टिक्स और एक्सपोनेंट्स एंड पार्क्स शामिल हैं. स्क्वेयर एंड स्क्वेयर रूप्ट, क्यूब एंड क्यूब रूट, HCF एंड LCM, एलिमेंट्री मेंसुरेशन को भी शामिल किया गया है। 2025 के ‘क्लॉक्स’ टॉपिक को हटा दिया गया है. अगर चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवार इंजीनियरिंग डिग्री के अंकों (कट-ऑफ प्रतिशत) के आधार पर शॉर्टलिस्ट होंगे. चयनित उम्मीदवारों को जुलाई से सितंबर के बीच 5 दिवसीय सर्विस सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू पास करने वालें उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.