सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DDA ने 25 फीसदी छूट के साथ शुरू की यह योजना

नई दिल्ली | सरकारी कर्मचारियों को सस्ती और बेहतर आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने कर्मयोगी आवास योजना शुरू की है. योजना को मिल रहे अच्छे रिस्पॉन्स और भारी मांग को देखते हुए DDA ने 25 प्रतिशत छूट के साथ अतिरिक्त फ्लैट भी शामिल किए हैं. यह आवासीय परियोजना नरेला के पॉकेट- 13, सेक्टर E1 से E4 में विकसित की गई है.

Building Flat

योजना के तहत, फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया 1 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. सभी फ्लैट नए बने हुए हैं और उनका आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक पात्र आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

अलग- अलग श्रेणियों के फ्लैट उपलब्ध

DDA की इस योजना में अलग- अलग श्रेणियों के फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं. 1 BHK श्रेणी में 424 फ्लैट रखे गए है जिनकी शुरुआती कीमत 33.63 लाख रुपये निर्धारित की गई है. वहीं, 2 BHK के 776 फ्लैट 75.55 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होंगे. इसके अलावा, 3 BHK श्रेणी के 352 फ्लैटों की शुरुआती कीमत 1.06 करोड़ रुपये से अधिक रखी गई है. यह योजना केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों (PSU), विश्वविद्यालयों और विभिन्न स्वायत्त संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए तैयार की गई है.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

बुकिंग प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

ये फ्रीहोल्ड श्रेणी में उपलब्ध हैं. साथ ही, परियोजना में पार्किंग, क्लब हाउस, बिजली- पानी की व्यवस्था, स्कूल, हरित क्षेत्र और बेहतर सड़क संपर्क जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं. DDA के अनुसार, पूरी बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी जिससे आवेदकों को किसी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इच्छुक कर्मचारी योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी DDA की आधिकारिक वेबसाइट DDA पर प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 1800110332 पर संपर्क कर भी जानकारी ली जा सकती है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.