दिल्ली में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन, 97 संपत्तियां ध्वस्त; 137 पर लगी सील

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में हाल ही में सैदुलाजाब और हौजरानी में हुई घटनाओं के बाद प्रशासन अवैध निर्माण के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो गया है. इसी कड़ी में रविवार को भी नगर निगम ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई जारी रखी और कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया. खास बात यह रही कि आमतौर पर रविवार को अवकाश रहता है. इसके बावजूद, इस दिन भी कार्रवाई की गई. नगर निगम की टीम ने दक्षिण दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया. सैनिक फार्म को लंबे समय से अवैध कॉलोनी के रूप में देखा जाता रहा है और यहां नए निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध है. हाल में किए गए निर्माणों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हटाना शुरू कर दिया. कृष्णा पार्क क्षेत्र में भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई.

Bulldozer

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जिन भवनों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें चरणबद्ध तरीके से गिराया जा रहा है. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध निर्माण के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने बताया कि सोमवार को भी विभिन्न जोनों में सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी.

लगातार की जा रही निगरानी

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार और नगर निगम की संयुक्त टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं. अब तक करीब 130 स्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है. निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कई संपत्ति मालिकों और संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं. जिला स्तर पर देखें तो उत्तरी जिले में 16, नई दिल्ली जिले में 4, दक्षिण- पश्चिम जिले में 10, दक्षिणी- उत्तरी जिले में 6, पूर्वी जिले में 15, उत्तर- पश्चिम जिले में 13, उत्तर- पूर्वी जिले में 5, मध्य- उत्तरी जिले में 19 और मध्य जिले में 11 निरीक्षण किए गए हैं. इन निरीक्षणों के बाद कई मामलों में सीलिंग और नोटिस जारी करने जैसी कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़े -  Air HQ Delhi Jobs: दिल्ली में जूनियर व सीनियर सहायकों के पदों पर निकली भर्ती, स्नातक पास करें अप्लाई

आगे भी होगी कार्रवाई

नगर निगम के अनुसार, अवैध निर्माण के अलावा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन कर संचालित किए जा रहे बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) प्रतिष्ठान भी कार्रवाई के दायरे में हैं. अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 97 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया जा चुका है जबकि 137 संपत्तियों को सील किया गया है. प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.