दिल्ली- NCR को बड़ी सौगात, 15 जून से शुरू होंगी ई- सिटी बसें

नई दिल्ली | जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा समेत नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो वेस्ट, गाजियाबाद और दिल्ली तक ई- सिटी बसों का संचालन 15 जून से शुरू होने जा रहा है. इस परियोजना का औपचारिक शुभारंभ सेक्टर 33 स्थित नोएडा शिल्प हाट से किया जाएगा जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 40 ई- बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहेंगे.

PRIVATE BUS

इसके तहत, कुल 510 ई- सिटी बसों का संचालन प्रस्तावित है लेकिन पहले चरण में केवल 110 बसें चलाई जाएंगी. इन्हें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण मिलकर संचालित करेंगे. इसके बाद, अगले 4 से 5 महीनों में 100 अतिरिक्त ई- बसें CM ई- सिटी बस योजना के तहत उपलब्ध कराई जाएंगी.

20 ई- चार्जिंग प्वाइंट तैयार

कार्यक्रम की पुष्टि के बाद प्राधिकरण स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. सीईओ की अध्यक्षता में देर शाम बैठक भी हुई जिसमें सफल संचालन को लेकर रणनीति बनाई गई. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने यूपीएसआरटीसी के साथ अनुबंध भी साइन कर दिया है. योजना के तहत, बसों का संचालन सेक्टर -90 स्थित एनएमआरसी डिपो से किया जाएगा जहां 20 ई- चार्जिंग प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं. यहां 5000 किलोवाट के दो बिजली कनेक्शन भी लगाए जाएंगे. इस डिपो में सर्विस सेंटर, ड्राइवर- कंडक्टर के लिए आराम स्थल और प्रशासनिक कार्यालय की सुविधा भी होगी. आपात स्थिति में बॉटेनिकल गार्डन बस स्टैंड पर चार वैकल्पिक चार्जिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे.

इस रेशियों में होगा काम

प्राधिकरण बस संचालन हिस्सेदारी वीजीएफ (प्रति KM)
नोएडा 250 34.5 – 50 प्रतिशत 34.5 रुपये
ग्रेटर नोएडा 130 25 प्रतिशत 17.25 रुपये
यमुना एक्सप्रेसवे 130 25 प्रतिशत 17.25 रुपये
यह भी पढ़े -  NDA सरकार के 12 साल पूरे, दिल्ली में PM मोदी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री परिषद की अहम बैठक

देखें रूट

इन ई- बसों को प्रतिदिन करीब 200 किलोमीटर का संचालन करना होगा. यात्रियों से दूरी के आधार पर न्यूनतम 10 रुपये और अधिकतम 30 रुपये किराया लिया जाएगा. बसों का संचालन 15- 15 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा जिससे करीब 10 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है. पहले चरण में 12 मीटर लंबाई की 100 बसें और 10 डबल डेकर बसें शामिल होंगी. ये बसें नोएडा और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख रूटों पर चलेंगी. इनमें बॉटेनिकल गार्डन से गोल्फ कोर्स, सिटी सेंटर, होशियारपुर, सेक्टर- 51, पर्थला और गौर चौक जैसे रूट शामिल हैं. वहीं, दूसरे रूट पर जेवर एयरपोर्ट, परी चौक, एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख सेक्टरों को जोड़ा जाएगा.

100 ई सिटी बसों का विवरण

रूट किलोमीटर समय अंतराल
रूट नंबर-1 20 किमी 15 मिनट
रूट नंबर-2 60 किमी 15 मिनट
रूट नंबर-3 30 किमी 15 मिनट
रूट नंबर-4 20 किमी 15 मिनट
स्टैंडबाई : 10 बस

बसें आईएसबीटी, सराय काले खां, आनंद विहार और गाजियाबाद के विभिन्न रूटों तक भी जाएंगी. परियोजना में तीनों प्राधिकरण 50:25:25 के अनुपात में सहयोग करेंगे और वीजीएफ को वहन करेंगे. अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में मांग बढ़ने पर बसों की संख्या और भी बढ़ाई जाएगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.