नई दिल्ली | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए NEET- UG परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है. अब अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 3 घंटे 15 मिनट यानी 195 मिनट का समय मिलेगा. जानकारी के अनुसार, NEET- UG परीक्षा रद्द होने के बाद अब दोबारा 21 जून को आयोजित की जाएगी.

मिले दिशा निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी दिशा- निर्देशों की जानकारी समय रहते जांच लें ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
देखें अपडेट
अभ्यर्थियों को NTA की ओर से जारी आधिकारिक अपडेट पर लगातार नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना की जानकारी समय पर मिल सके.