दिल्ली सरकार की नई पहल, दिचाऊकलां से आनंद विहार तक शुरू हुआ सीधा बस रूट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर और अधिक सुलभ बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. इस पहल के तहत जनता की मांग के आधार पर नए बस रूट तैयार किए जा रहे हैं. पिछले कुछ महीनों से इस मॉडल पर लगातार काम किया जा रहा है और कई नए रूटों को मंजूरी भी दी गई है. इसी क्रम में अब ढिचाऊकलां से आनंद विहार के लिए नया बस रूट शुरू किया गया है.

Electric Bus Depot

रूट तय करने में जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है. परिवहन मंत्री पंकज सिंह के अनुसार, नागरिक अपने सुझाव दे सकते हैं और डीटीसी द्वारा उनका आकलन करने के बाद यदि रूट उपयुक्त पाया जाता है तो बिना देरी सेवा शुरू कर दी जाती है.

किफायती और सुविधाजनक यात्रा

नया बस रूट 740सी दिचाऊकलां डिपो से आनंद विहार आईएसबीटी तक संचालित होगा. यह बस बापरौला, हस्तसाल, विकास नगर, उत्तम नगर, जनकपुरी, खेड़ी बाबा पुल, विकासपुरी मेन रोड, लाजवंती गार्डन, किरबी प्लेस, राज राइफल लाइन्स, धौलाकुआं, तालकटोरा गार्डन, आईटीओ, मदर डेयरी और बाल्को अपार्टमेंट्स जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होकर आनंद विहार पहुंचेगी. इस रूट को खासतौर पर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए किफायती और सुविधाजनक यात्रा विकल्प के रूप में तैयार किया गया है. लंबे समय से इस क्षेत्र में बेहतर बस कनेक्टिविटी की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है.

यह भी पढ़े -  दुनिया का सबसे खूबसूरत गांव, खूबसूरती देखने पहुंच रहे पर्यटक; पढ़ें

मिलेगी सुविधा

इस रूट पर पहली बस सुबह 6 बजे रवाना होगी जिसके बाद बसें लगभग 45 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी. इससे इस पूरे कॉरिडोर में नियमित और सुचारू बस सेवा सुनिश्चित होगी और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. इस नई बस सेवा से दिचाऊकलां, बापरौला, विकास नगर, हस्तसाल, शिव विहार और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा. उन्हें अब राजधानी के प्रमुख रोजगार केंद्रों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य सेवाओं और ट्रांसपोर्ट हब तक आसानी से पहुंच मिल सकेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.