छात्रों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में एडमिशन की डेडलाइन बढ़कर हुई 30 जून

भिवानी | हरियाणा के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक (UG) प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है. उच्चतर शिक्षा विभाग (DHE) ने एडमिशन शेड्यूल में एक बार फिर बदलाव करते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन के लिए बढ़ा दी है. अब विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

Job Exam Student Collage 1

केवल ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को ही दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. ऐसे में जो छात्र- छात्राएं अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी होगा.

हरियाणा में एडमिशन

दाखिला प्रक्रिया से जुड़े अन्य चरणों जैसे आवेदनों की छंटनी, मेरिट सूची जारी करने, फीस जमा करवाने और फिजिकल काउंसिलिंग का शेड्यूल भी संशोधित किया जाएगा. विभाग की ओर से नया कार्यक्रम जल्द जारी किए जाने की संभावना है. बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने 7 मई से स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. शुरुआत में विद्यार्थियों को आवेदन के लिए 31 मई तक का समय दिया गया था. बाद में छात्रों की मांग और सुविधा को देखते हुए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जून कर दिया गया था.

अंतिम तिथि 30 जून

कई विद्यार्थी विभिन्न कारणों से आवेदन नहीं कर सके थे. ऐसे छात्रों को एक और अवसर देते हुए विभाग ने अब आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित कर दी है. इससे हजारों विद्यार्थियों को दाखिले की प्रक्रिया में शामिल होने का अतिरिक्त मौका मिलेगा. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस वर्ष कॉलेजों में विशेष कंप्यूटर लैब भी स्थापित किए गए हैं. इन लैब में छात्र- छात्राएं जाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है ताकि तकनीकी दिक्कतों के कारण कोई भी विद्यार्थी आवेदन से वंचित न रहे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में आज वन महोत्सव, 2 जिलों में बड़े पौधरोपण अभियान; मंत्री- विधायक करेंगे शुभारंभ

कॉलेज प्रशासन की ओर से कंप्यूटर लैब में नि:शुल्क आवेदन फार्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. इससे विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के छात्रों को भी आवेदन प्रक्रिया में आसानी होगी. वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.