हिसार एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान से पहुंचे NEET पेपर, 2 दिन बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर; परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा

हिसार | हरियाणा में 21 जून को होने वाली NEET- UG 2026 परीक्षा को लेकर सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए हैं. इस बार परीक्षा पेपरों को पहली बार हिसार एयरपोर्ट तक वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचाया गया है. पेपरों को सेना की निगरानी में सुरक्षित रखा गया है . हालांकि, सुरक्षा कारणों से उनके स्टोरेज स्थान की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार ने 20 और 21 जून को प्रदेशभर के कोचिंग सेंटर बंद रखने के निर्देश दिए हैं.

Airport Flight

परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित फोटोस्टेट और कॉपी दुकानों को भी दो दिन तक बंद रखा जाएगा. सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी प्रकार का बिजली कट न लगाया जाए.

हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे NEET पेपर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर NEET परीक्षार्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया गया है. यदि किसी छात्र की बस छूट जाती है तो प्रशासन की ओर से तैनात बाइक राइडर और सरकारी वाहन उसे समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे. आपात स्थिति में विद्यार्थी 112 नंबर पर कॉल कर सहायता भी ले सकेंगे. हरियाणा के 19 शहरों में आयोजित होने वाली परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी. अभ्यर्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. इससे पहले 14 जून को सभी परीक्षा केंद्रों की फिजिबिलिटी जांच की जा चुकी है, जबकि 20 और 21 जून को दो अतिरिक्त स्तर की सुरक्षा जांच होगी.

यह भी पढ़े -  NEET अभ्यर्थियों के साथ परिजनों के लिए भी राहत, दिल्ली में कूलिंग जोन की तैयारी

2 दिन बंद रहेंगे कोचिंग सेंटर

पेपरों को जिला कोषागार तक पहुंचाने और वहां से परीक्षा केंद्रों तक ले जाने की जिम्मेदारी पुलिस और नामित नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है. हर स्तर पर सीलबंद पैकेटों की जांच की जाएगी. परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न जिलों में सिटी स्पेशल बसें भी चलाई जाएंगी. वहीं, बीकानेर रेल मंडल ने हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए 3 विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इनमें रेवाड़ी- भटिंडा, भटिंडा- रेवाड़ी और बीकानेर- ढेहर का बालाजी स्पेशल ट्रेन शामिल हैं जो परीक्षा से पहले और बाद में छात्रों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएंगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.