NEET- UG छात्रों के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई अवधि

नई दिल्ली | NEET- UG परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कुछ परीक्षा स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. पहले ये विशेष ट्रेनें 20 जून तक संचालित होनी थीं लेकिन 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के मद्देनजर इन्हें एक दिन और चलाने का निर्णय लिया गया है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार बड़ी संख्या में परीक्षार्थी दिल्ली समेत विभिन्न शहरों में परीक्षा देने पहुंच रहे हैं. ऐसे में छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद घर लौटने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया गया है. दिल्ली में NEET परीक्षा के लिए 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

Indian Railway Train

रेलवे द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के तहत ट्रेन संख्या 04427 अब 21 जून को भी संचालित होगी. यह ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 5:15 बजे रवाना होकर रात 10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी.

देखें टाइम

इसी तरह ट्रेन संख्या 04428 की अवधि भी बढ़ा दी गई है. यह विशेष ट्रेन अब 22 जून को भी चलेगी. सहारनपुर से सुबह 4:45 बजे रवाना होकर यह ट्रेन सुबह 9:40 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04429, जिसे पहले 20 जून तक चलाने की योजना थी, अब 21 जून को भी संचालित होगी. यह ट्रेन शकूरबस्ती से सुबह 10:50 बजे रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे सहारनपुर पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली नगर निगम का फैसला, अस्थायी सफाई कर्मियों को मिलेगा स्थायित्व

मिलेगी सुविधा

ट्रेन संख्या 04430 को भी एक दिन का विस्तार दिया गया है. यह ट्रेन 21 जून को सहारनपुर से शाम 5:45 बजे रवाना होगी और रात 10:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. बतका दें कि विशेष ट्रेनों के विस्तार से NEET परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी. इससे परीक्षा के दौरान अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी और छात्रों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प मिलेगा.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.