NEET- UG 2026 को लेकर हरियाणा में मॉक ड्रिल, NTA ने सुरक्षा व्यवस्था परखी

चंडीगढ़ | NEET UG 2026 री- एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से शनिवार को हरियाणा में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी सिस्टम तैयार किया गया है. राज्य के करीब 175 परीक्षा केंद्रों पर इस बार 65 हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इसे देखते हुए रोडवेज की ओर से बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी लगाए जाएंगे जबकि बीकानेर मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

EXAM CENTER

परीक्षा से जुड़ी गोपनीय सामग्री और प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है. सभी प्रश्नपत्र सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखे जाएंगे. उनके ट्रांसपोर्ट में जीपीएस ट्रैकिंग की व्यवस्था होगी. साथ ही, हर वाहन को पुलिस एस्कॉर्ट भी प्रदान किया जाएगा.

NEET- UG 2026

NTA के अनुसार, सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी की जाएगी और इसकी लाइव मॉनिटरिंग एक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम से की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर की मौजूदगी अनिवार्य होगी. हरियाणा के 19 शहरों में परीक्षा आयोजित होगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन- एंड- पेपर मोड में होगी. प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11:30 बजे शुरू होकर 1:30 बजे तक पूरी कर ली जाएगी. इसके बाद, किसी भी अभ्यर्थी को एंट्री नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़े -  यमुना प्रदूषण पर हरियाणा सरकार सख्त, 31 दिसंबर 2027 तक सभी प्रोजेक्ट पूरे करने का आदेश

NTA ने सुरक्षा व्यवस्था परखी

परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देशों पर इस बार कई नए बदलाव किए गए हैं. पहली बार प्रश्नपत्र के बंडल हवाई मार्ग से मंगाए गए हैं और उन्हें वायुसेना एवं पुलिस की निगरानी में जिला कोषागार (ट्रेजरी) तक पहुंचाया गया है. परीक्षा केंद्रों की तीन स्तरीय जांच की गई है, जिसमें पहले चरण में 14 जून को फिजिबिलिटी जांच पूरी की गई थी. इसके बाद, 20 और 21 जून को दूसरे और तीसरे स्तर की जांच की जाएगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.