दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार, 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली में आज चुभन भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग की मानें तो शहर भर में हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री तक ही रहेगा. रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया. दिन का तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है.

Garmi Weather Mausam

रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 140 दर्ज किया गया. इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है. एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है. पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें कुछ खास बदलाव नहीं होगा.

धूप और उमस से बेहाल

मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस का दोहरा सामना करना पड़ रहा है. शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक तेज धूप का असर बना रहा. आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल छाए, लेकिन इससे तापमान में कोई खास कमी नहीं आई. दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया. हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम बदलने और हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है. शनिवार को दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम नजर आई. जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे धूप से बचाव के लिए छाते, गमछे और टोपी का सहारा लेते दिखाई दिए.

यह भी पढ़े -  दिल्ली के सरकारी विभागों में 220 करोड़ की गड़बड़ी, कैग रिपोर्ट में मिली खामियां

गर्म हवाओं से लोग परेशान

मौसम विभाग के अनुसार, गाजियाबाद में शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया. दिनभर करीब 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं लेकिन गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी. वातावरण में नमी का स्तर 35 प्रतिशत रहने से उमस का असर और बढ़ गया.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.