NEET विवाद के बीच जंतर- मंतर पर CJP का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग फिर उठी

नई दिल्ली | कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को अधिकारियों से जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन स्थल के शौचालयों में पानी की सप्लाई बंद न करने की अपील की है. हजारों प्रदर्शनकारी वहां जमा हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. एक्स पर एक पोस्ट में दीपके ने लिखा, “मैं अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर शौचालयों की पानी की सप्लाई बंद न करें. कल रात से पब्लिक रेस्ट रूम में पानी नहीं है.” उनकी यह अपील तब आई जब प्रदर्शनकारी शनिवार रात देर तक जंतर- मंतर पर धरना देते रहे और पुलिस के स्थल खाली करने के निर्देश की अवहेलना की.

CJP

कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी बार-बार हो रही परीक्षा संबंधी विवादों पर जवाबदेही और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इससे पहले CJP ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल पर लाइटें बंद कर दी हैं और खाने-पीने तथा वॉशरूम की पहुंच पर रोक लगा दी है.

लोगों से की यह अपील

दीपके ने पुलिस से भी अपील की कि जंतर- मंतर आने वाले लोगों को न रोका जाए. उन्होंने लिखा, “मैं पुलिस से अनुरोध करता हूं कि जंतर- मंतर आने वाले लोगों को न रोके. हम कुछ गलत नहीं कर रहे, बस उन छात्रों के लिए न्याय मांग रहे हैं जिन्होंने आत्महत्या कर ली.” इसी बीच NEET- UG 2026 की री- एग्जाम देशभर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जा रही है. 22.79 लाख से ज्यादा उम्मीदवार 5,440 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं. यह परीक्षा 551 भारतीय शहरों और 14 विदेशी केंद्रों पर आयोजित हो रही है.

छात्रों को दीं शुभकामनाएं

अभिजीत दीपके ने परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं और परीक्षा खत्म होने के बाद उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया. उन्होंने लिखा, “NEET री- एग्जाम के सभी अभ्यर्थियों को बेस्ट ऑफ लक. हमारी शुभकामनाएं आपके साथ हैं. परीक्षा खत्म होने के बाद जंतर- मंतर पर हमारे साथ जुड़िए.” CJP ने शिक्षा मंत्री पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे अपनी सरकारी आवास में आराम से सो रहे हैं जबकि कई छात्रों से जुड़े मामलों पर गंभीर सवाल खड़े हैं. पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार, 60 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.