हरियाणा के कॉलेजों में बड़ा बदलाव, 2026- 27 से शुरू होंगे नए कोर्स

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए राज्य के सरकारी कॉलेजों में नए प्रोग्राम, विषय और सीटों को मंजूरी दे दी है. उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ,विद्यार्थियों की बढ़ती मांग और नई शिक्षा नीति (NEP-2020) को ध्यान में रखते हुए कई कॉलेजों में नए कोर्स शुरू किए जाएंगे जबकि कुछ संस्थानों में सीटों की संख्या भी बढ़ाई गई है.

Job Exam Student Collage 2

सबसे ज्यादा लाभ पंचकूला के सरकारी कॉलेज सेक्टर -1 को मिला है जहां 4 नए ऑनर्स प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे. इनमें 80- 80 सीटों के साथ बीए इंग्लिश (ऑनर्स), बीए जियोग्राफी (ऑनर्स), बीए एप्लाइड साइकोलॉजी (ऑनर्स) और बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स) शामिल हैं.

हरियाणा के कॉलेजों में बड़ा बदलाव

भिवानी, झज्जर और सोनीपत के कॉलेजों में भी नए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी गई है. नए विषयों में भी विस्तार किया गया है. करनाल के जीसीडब्ल्यू पाढ़ा में संस्कृत विषय को शामिल किया गया है जबकि सोनीपत के खरखौदा स्थित सावित्री बाई फुले राजकीय महिला कॉलेज में साइकोलॉजी विषय शुरू किया जाएगा. जरूरत पड़ने पर शिक्षकों की व्यवस्था संबंधित स्तर पर की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में TechSkills@Schools कार्यक्रम शुरू, सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

शुरू होंगे नए कोर्स

कई जिलों के कॉलेजों में इलेक्ट्रॉनिक्स विषय भी जोड़ा गया है. इनमें अंबाला, भिवानी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद, झज्जर, कैथल, कर्णाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, रोहतक और सिरसा के सरकारी कॉलेज शामिल हैं. यहां बीएससी फिजिकल साइंस के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स विषय को अतिरिक्त विकल्प के रूप में लागू किया जाएगा. उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्पष्ट शर्तें भी तय की हैं. किसी भी नए कोर्स या विषय को शुरू करने से पहले संबंधित कॉलेज को एआईसीटीई, विश्वविद्यालय या अन्य सक्षम प्राधिकरणों से आवश्यक मंजूरी लेना अनिवार्य होगा. यदि किसी पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम रहती है, तो उसे बंद करने पर भी विचार किया जा सकेगा.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.