दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू, CUET UG 2026 वाले छात्र अभी करें रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS- UG 2026) के पहले चरण की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. शुक्रवार आधी रात के बाद से अभ्यर्थी सीएसएएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस बार भी स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला केवल CUET UG 2026 के अंकों के आधार पर दिया जाएगा.

Job Exam Student Collage

विश्वविद्यालय के अनुसार, 67 कॉलेजों में संचालित 73 स्नातक पाठ्यक्रमों और 100 से अधिक बीए प्रोग्राम में प्रवेश इसी प्रक्रिया के तहत होगा. हालांकि, अभ्यर्थियों को संबंधित पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना अनिवार्य होगा. केवल CUET में शामिल होना प्रवेश की गारंटी नहीं माना जाएगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू

पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को CUET UG 2026 की आवेदन संख्या का उपयोग करना होगा. इस साल आवेदन प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान बनाने के लिए भारत सरकार के API सेतु की सुविधा जोड़ी गई है. इसके माध्यम से अभ्यर्थियों का नाम, जन्मतिथि, फोटो और हस्ताक्षर जैसी जानकारी स्वतः पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी. इससे आवेदन के दौरान गलतियां होने की संभावना कम होगी और प्रक्रिया अधिक सरल बनेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, कालकाजी फ्लाईओवर के काम से इन इलाकों में बढ़ेगी ट्रैफिक परेशानी

विश्वविद्यालय ने पंजीकरण शुल्क भी निर्धारित कर दिया है. सामान्य, OBC- NCL और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है.

छात्र करें रजिस्ट्रेशन

सीएसएएस प्रक्रिया के पहले चरण में केवल पंजीकरण किया जाएगा. इसके बाद, दूसरे चरण में अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के कॉलेज और पाठ्यक्रमों की प्राथमिकता भरनी होगी. इसी चरण में 12वीं कक्षा में पढ़े गए विषयों का CUET विषयों के साथ मिलान यानी सब्जेक्ट मैपिंग भी की जाएगी. इसी आधार पर उम्मीदवारों की पात्रता का आकलन किया जाएगा. आवेदन करने से पहले यूजी बुलेटिन ऑफ इंफॉर्मेशन और सीएसएएस- यूजी 2026 के दिशा- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.