सिलेंडर से मिलेगी राहत, सोनीपत में PNG अपनाने के लिए शुरू हुआ जागरूकता अभियान

सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए जीजीएल (GGL) ने जनजागरूकता अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत कंपनी ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के अध्यक्षों और विभिन्न आवासीय सोसायटियों के मेंटेनेंस मैनेजर्स के साथ संवादात्मक बैठक आयोजित की. यह पहल केंद्र सरकार की 24 मार्च 2026 की अधिसूचना के अनुरूप की जा रही है, जिसका उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को एलपीजी के बजाय पीएनजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. बैठक के दौरान जीजीएल के अधिकारियों ने प्रतिनिधियों को पीएनजी के फायदे विस्तार से बताए.

PNG

उन्होंने कहा कि पीएनजी पारंपरिक ईंधन की तुलना में अधिक सुरक्षित, स्वच्छ, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प है. इसके उपयोग से प्रदूषण कम होता है और उपभोक्ताओं को सिलेंडर की बुकिंग तथा बार-बार बदलने जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है.

सिलेंडर से मिलेगी राहत

अधिकारियों ने बैठक में अधिक से अधिक घरों तक पीएनजी नेटवर्क पहुंचाने की कार्ययोजना साझा की. इस अभियान को सफल बनाने में आरडब्ल्यूए की भूमिका को भी अहम बताया. यदि आवासीय सोसायटियों का सहयोग मिलेगा तो बड़ी संख्या में परिवारों को जल्द पीएनजी सुविधा से जोड़ा जा सकेगा. बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों को पीएनजी कनेक्शन लेने की पूरी प्रक्रिया, पाइपलाइन स्थापना, सुरक्षा मानकों और कार्यान्वयन से जुड़ी जानकारी भी दी गई. इस दौरान उपस्थित लोगों ने कनेक्शन, रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया.

यह भी पढ़े -  घर के पास मिलेगी कानून की जानकारी, सोनीपत में शुरू हुआ यह अभियान

जागरूकता अभियान

विभिन्न आवासीय सोसायटियों के प्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपने- अपने क्षेत्रों में पीएनजी के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे. उन्होंने अधिक से अधिक परिवारों को एलपीजी से पीएनजी अपनाने के लिए प्रेरित करने का आश्वासन भी दिया. साथ ही, समयबद्ध तरीके से पीएनजी कनेक्टिविटी करने और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने में जीजीएल को पूरा सहयोग देने की बात कही. इस तरह की सहभागितापूर्ण पहल से लोगों में पीएनजी को लेकर जागरूकता बढ़ेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.