कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों के लिए खुशखबरी, फटाफट देखें रोहतक से AC बस सेवा की टाइमिंग

रोहतक | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में रोहतक से कैंची धाम नीम करोली बाबा और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नैनीताल जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

Haryana Roadways AC Bus

रोहतक से दौड़ेगी AC बस

रोहतक रोडवेज डिपो द्वारा नीम करोली धाम और नैनीताल के लिए सीधी AC बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को बड़ी सौगात दी गई है. यह बस सुबह साढ़े 8 बजे रवाना होकर शाम साढ़े 4 बजे काठगोदाम पहुंचेगी. यहां से आप उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें पकड़कर कैंची धाम नीम करोली बाबा और नैनीताल का सफर तय कर सकेंगे.

रोडवेज विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस बस में प्रति व्यक्ति यात्री किराया 700 रुपए निर्धारित किया गया है. रात्रि ठहराव के बाद यह बस अगले दिन रोहतक के लिए सुबह 4 बजे काठगोदाम से और हल्द्वानी से सुबह 5 बजे रवाना होगी.

श्रद्धालुओं को मिलेगा फायदा

उन्होंने बताया कि कैंची धाम और नैनीताल जैसी लंबी दूरी की यात्रा के लिए एसी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध होने पर लोगों को बड़ा फायदा पहुंचेगा. इससे उनका सफर आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगा. उन्हें अपने नजदीकी बस स्टैंड से सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा और बीच रास्ते बार-बार बस बदलने के झंझट से मुक्ति मिलेगी. यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए परिवहन विभाग निरंतर प्रयासरत हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.