हरियाणा में आज ग्रामीण रोजगार पर बड़ा सम्मेलन, कुरुक्षेत्र में जुटेंगे हजारों श्रमिक और SHG महिलाएं

कुरुक्षेत्र | हरियाणा में ग्रामीण रोजगार और आजीविका को लेकर आज प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VBRAM- G) के तहत यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र स्थित श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में होगा. सम्मेलन में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे. इस आयोजन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में श्रमिक, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ी सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है.

Education Fair

सरकार का फोकस ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों में स्थायी रोजगार के अवसर विकसित करने पर रहेगा. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी और लाभार्थियों के अनुभव शेयर होगा.

हरियाणा में बड़ा सम्मेलन

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ऑनलाइन माध्यम से श्रमिकों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और अन्य लाभार्थियों से बातचीत करेंगे. इस दौरान वे ग्रामीण रोजगार, आजीविका मिशन और स्वयं सहायता समूहों के कार्यों से जुड़े अनुभव सुनेंगे. साथ ही, योजनाओं के प्रभाव और जमीनी स्तर पर आ रही चुनौतियों को लेकर भी फीडबैक लिया जाएगा. सम्मेलन में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रहे कार्यों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, स्वरोजगार को बढ़ावा देने और गांवों में रोजगार के नए अवसर तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी.

जुटेंगे हजारों श्रमिक

प्रदेश के अलग- अलग जिलों से आने वाले प्रतिभागियों की सुविधा के लिए रोडवेज विभाग की ओर से विशेष बसों की व्यवस्था की गई है ताकि श्रमिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और अन्य प्रतिनिधि बिना किसी परेशानी के सम्मेलन में शामिल हो सकें. यह सम्मेलन ग्रामीण रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ- साथ गांवों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों के अधिकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सुझाव भी शेयर करेंगे.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.