अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका, हरियाणा में मार्च 2027 तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

चंडीगढ़ | हरियाणा में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है. प्रदेश में 20 जुलाई से 4 चरणों में अग्निवीर भर्ती रैलियां शुरू होंगी. यह भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2026 से मार्च 2027 तक अलग- अलग चरणों में आयोजित की जाएगी. भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को समय रहते जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं.

Indian Army

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में भर्ती तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि हरियाणा का देश की सशस्त्र सेनाओं में हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है और बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करते हैं.

अग्निवीर बनने का सुनहरा मौका

उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे स्वयं तैयारियों की निगरानी करें और भर्ती स्थलों पर सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, यातायात, बिजली तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करें. साथ ही, प्रत्येक जिले में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो सेना और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाए रखेगा और भर्ती के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत समाधान करेगा. बैठक में युवाओं को सेना में करियर के प्रति जागरूक करने के लिए भी महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया. इसके तहत, सरकारी स्कूलों में ‘नो योर आर्म्ड फोर्सेज’ नाम से विशेष कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  Haryana State Transport Karnal Jobs: करनाल में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 25 अगस्त से पहले करें आवेदन

मार्च 2027 तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

इन कॉर्नर पर भारतीय सेना में करियर, भर्ती प्रक्रिया, विभिन्न अवसरों और अग्निपथ योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए आवश्यक प्रदर्शन सामग्री जोनल भर्ती कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार ने सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग को अग्निवीरों के लिए एक समर्पित डिजिटल पोर्टल विकसित करने के निर्देश भी दिए हैं. इस पोर्टल पर अग्निवीरों की शिक्षा, कौशल, प्रशिक्षण और सेवा अनुभव का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जाएगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.