हरियाणा के छात्रों के लिए खुशखबरी, स्नातक एडमिशन की बढ़ी अंतिम तिथि

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे विद्यार्थियों को राहत मिली है. उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 जुलाई कर दी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित थी. उच्चतर शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026- 27 के लिए संशोधित एडमिशन शेड्यूल भी जारी कर दिया है.

Job Exam Student Collage 2

विभाग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए अंतिम तिथि में कई बार बदलाव किया गया है. नए शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने के बाद विद्यार्थी 13 जुलाई तक ओटीपी आधारित प्रक्रिया के माध्यम से अपने आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन कर सकेंगे.

हरियाणा के छात्रों के लिए खुशखबरी

कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 18 जुलाई तक चलेगी. उच्चतर शिक्षा विभाग 20 जुलाई को सभी पात्र आवेदकों की सूची जारी करेगा. इसके बाद, 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 22 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. पहली मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कराना होगा. दूसरे चरण में 28 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और 29 जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी. इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 3 अगस्त तक फीस जमा करने का अवसर मिलेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बदलेगा मौसम, 21 अगस्त की रात से बारिश का दौर; इन जिलों में अलर्ट

4 अगस्त से होगी फिजिकल काउंसिलिंग

दोनों मेरिट सूची जारी होने के बाद खाली बची सीटों पर 4 अगस्त से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी. इसके बाद 5 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, ताकि नए विद्यार्थी आवेदन कर सकें और पहले से आवेदन कर चुके छात्र अपने फॉर्म में आवश्यक संशोधन भी कर सकें. 6 अगस्त से 12 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग 100 रुपये लेट फीस के साथ जारी रहेगी. वहीं, 13 अगस्त से 19 अगस्त तक भी प्रवेश का अवसर मिलेगा. इस दौरान 100 रुपये लेट फीस के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.