हरियाणा ADA भर्ती परीक्षा शुरू, रोडवेज ने चलाईं स्पेशल बसें; प्रशासन अलर्ट

कुरुक्षेत्र | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से आयोजित सहायक जिला न्यायवादी (ADA) भर्ती परीक्षा रविवार सुबह शुरू हो गई. जिले के 38 परीक्षा केंद्रों पर 10 हजार 620 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली. उम्मीदवार एडमिट कार्ड और पहचान पत्र लेकर समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए. परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी तरह सक्रिय रहीं.

EXAM CENTER

प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई. एडमिट कार्ड और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन और अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहा.

हरियाणा ADA भर्ती परीक्षा शुरू

प्रशासन के निर्देशानुसार परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई. अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गय जबकि सुबह 9:50 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. अधिकांश अभ्यर्थी किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से काफी पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए. परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी पर अपडेट, सिर्फ ऑनलाइन पोर्टल से होगा काम

स्पेशल बसों का संचालन

अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. सुबह 7 बजे से विभिन्न रूटों पर स्पेशल बसों का संचालन शुरू किया गया. इसके लिए अलग रूट चार्ट तैयार किया गया और करीब 30 बसें रिजर्व रखी गईं जिससे दूर- दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.