हरियाणा के गांवों के विकास पर CM सैनी का फोकस, पंचायत की हर मांग पर दिया जवाब

कुरुक्षेत्र | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के खेड़ी दबदलान गांव में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम में पहुंचे. मुख्यमंत्री के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के अन्य गांवों का भी दौरा किया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

CM Nayab Singh Saini

कार्यक्रम के दौरान खेड़ी दबदलान पंचायत ने मुख्यमंत्री के सामने लंबे समय से लंबित कई मांगें रखीं. पंचायत ने गांव के गवर्नमेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करने की मांग की.

रखी गई यह मांग

पिछली सरकार के समय बने सामुदायिक केंद्र का अधूरा निर्माण पूरा कराने, प्लॉटों में बिजली और पेयजल की व्यवस्था करने तथा गलियों को पक्का कराने की मांग भी रखी गई. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचायत की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए.

विपक्ष पर निशाना

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश की जनता के सामने 217 संकल्प रखे थे. सरकार बनने के करीब डेढ़ साल में इनमें से 66 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 151 संकल्पों पर तेजी से काम जारी है. इस दौरान CM ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. बिना किसी दल का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है. उन्होंने कहा कि सरकार अपने विकास कार्यों और प्रदर्शन के दम पर जनता के बीच है, इसलिए लोगों को किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.