DMRC का बड़ा फैसला, इन लाइनों में शुरू होंगे ऑडियो विज्ञापन

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही स्टेशन की घोषणा और सुरक्षा संदेशों के साथ ऑडियो विज्ञापन भी सुनाई देंगे. DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल निगम) ने रेड लाइन, ब्लू लाइन, येलो लाइन और मजेंटा लाइन की ट्रेनों में इन-ट्रेन ऑडियो विज्ञापन शुरू करने का फैसला लिया है. इस नई व्यवस्था के जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

Gurugram Metro 2

ऑडियो विज्ञापन से यात्रियों को मिलने वाली यात्रा संबंधी जानकारी या सुरक्षा घोषणाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा. विज्ञापन केवल नियमित स्टेशन अनाउंसमेंट और सुरक्षा संदेशों के बीच उपलब्ध खाली समय में ही प्रसारित किए जाएंगे, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

DMRC का बड़ा फैसला

निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मुख्य उद्देश्य गैर-टिकटिंग आय बढ़ाना है. पहले चरण में रेड लाइन, ब्लू लाइन, येलो लाइन और मजेंटा लाइन की प्रत्येक छह ट्रेनों में ऑडियो विज्ञापन स्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए विज्ञापन एजेंसियों से निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की गई हैं. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विज्ञापनों के बीच पर्याप्त अंतराल रखा जाएगा. स्टेशन संबंधी घोषणाएं, सुरक्षा निर्देश और अन्य आवश्यक सूचनाएं हमेशा प्राथमिकता पर रहेंगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली यूनिवर्सिटी में चाहिए एडमिशन, 11 जुलाई से पहले जरूर करें ये काम

ऑडियो विज्ञापन

DMRC ने पहली बार दिसंबर 2023 में कश्मीरी गेट से बदरपुर के बीच चलने वाली वायलेट लाइन की छह ट्रेनों में ऑडियो विज्ञापन की शुरुआत की थी. अब इस सुविधा का विस्तार चार और प्रमुख लाइनों तक किया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, विज्ञापन एजेंसी पहले ग्राहकों से विज्ञापन राजस्व एकत्र करेगी. इसके बाद तय हिस्सेदारी के अनुसार DMRC को विज्ञापनों से होने वाली कुल आय का 85 प्रतिशत मिलेगा जबकि शेष 15 प्रतिशत राशि लाइसेंसधारी एजेंसी के पास रहेगी.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.