यात्रियों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार जाने वाली स्पेशल ट्रेन की बढ़ी अवधि; जानें नया शेड्यूल

नई दिल्ली | अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बाड़मेर- हरिद्वार- बाड़मेर द्वि- साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ाने का फैसला किया है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस विशेष रेल सेवा में 12 अतिरिक्त ट्रिप संचालित करने की घोषणा की है. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बाड़मेर- हरिद्वार- बाड़मेर स्पेशल ट्रेन का संचालन अब विस्तारित अवधि तक जारी रहेगा.

Train Railways

नए शेड्यूल के अनुसार, यह ट्रेन बाड़मेर से 20 जुलाई से 27 अगस्त तक 12 अतिरिक्त ट्रिप के साथ चलेगी. वहीं, हरिद्वार से 21 जुलाई से 28 अगस्त तक इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा.

मिलेगी कंफर्म सीट

रेलवे के अनुसार, संचालन अवधि बढ़ाए जाने से यात्रियों को भीड़भाड़ के दौरान राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी. खासकर छुट्टियों और धार्मिक यात्राओं के दौरान बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, कालकाजी फ्लाईओवर के काम से इन इलाकों में बढ़ेगी ट्रैफिक परेशानी

लोगों को राहत

स्पेशल ट्रेन पहले से निर्धारित समय -सारणी के अनुसार ही अपने मार्ग के सभी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इससे नियमित यात्रियों के साथ- साथ लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.