रक्षा मंत्रालय की टीम पहुंची हिसार के सैनिक स्कूल, निरीक्षण के बाद कही ऐसी बात जिसने बढ़ाया सम्मान

हिसार | सैनिक स्कूल सोसाइटी, रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप राठी ने दो अन्य अधिकारियों के साथ सैनिक स्कूल खारा खेड़ी का त्रैमासिक निरीक्षण किया. स्कूल पहुंचने पर निदेशिका डॉ. ज्योत्स्ना ने टीम का स्वागत किया. सैनिक स्कूल कमांडेंट कर्नल (डॉ.) डीवी नेहरा ने अधिकारियों को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी.

Dr. D.V. Nehra Hisar

टीम ने शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण क्षेत्रों, छात्रावास, कैडेट्स मेस समेत विद्यालय के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने निर्माणाधीन नए छात्रावास भवन और 3 सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का भी जायजा लिया. उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

हिसार के सैनिक स्कूल

निरीक्षण के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप राठी ने कैडेट्स और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि सैनिक स्कूल खारा खेड़ी को देश के उत्कृष्ट सैनिक स्कूलों में गिना जाता है. उन्होंने कहा कि न्यू सैनिक स्कूल ने कम समय में शैक्षणिक, सह- शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है. विद्यालय की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, अनुशासन, आधारभूत संरचना और भविष्य की योजनाओं की भी उन्होंने सराहना की.

बढ़ाया सम्मान

इस दौरान लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप राठी ने अभिभावकों से भी बातचीत कर उनके सुझाव लिए. अभिभावकों ने विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए अपनी संतुष्टि व्यक्त की. स्कूल चेयरमैन डॉ. युद्धवीर सिंह ने सफल निरीक्षण के लिए सभी अध्यापकों, प्रशिक्षकों और कैडेट्स को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण विद्यालय की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.