पटरी पर आमने- सामने हुईं रफ्तार की मल्लिकाएं राजधानी और वंदे भारत, Video वायरल

नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर इन दिनों एक Video तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय रेलवे की दो प्रीमियम ट्रेनों राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस समानांतर पटरियों पर दौड़ती नजर आ रही हैं. वीडियो को “रेस” बताकर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे भारतीय रेलवे की सबसे रोमांचक टक्कर बता रहे हैं. वीडियो में शुरुआत में दोनों ट्रेनें लगभग एक जैसी रफ्तार से चलती दिखाई देती हैं. कुछ सेकंड तक ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.

Train Video

वंदे भारत एक्सप्रेस धीरे-धीरे गति पकड़ती है और राजधानी एक्सप्रेस से आगे निकल जाती है. यह सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि, रेलवे विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के वीडियो को “रेस” कहना सही नहीं होगा.

देखें वीडियो

भारतीय रेलवे में सभी ट्रेनों का संचालन तय गति सीमा, सिग्नल सिस्टम और ट्रैक की परिस्थितियों के अनुसार किया जाता है. कई बार दो ट्रेनें कुछ दूरी तक समानांतर ट्रैक पर साथ चलती हैं और फिर अपने-अपने निर्धारित संचालन के अनुसार एक ट्रेन आगे निकल जाती है. वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक तकनीक, बेहतर एक्सीलरेशन और तेज गति पकड़ने की क्षमता के लिए जानी जाती है. दूसरी ओर राजधानी एक्सप्रेस लंबे समय से भारतीय रेलवे की प्रमुख सुपरफास्ट ट्रेनों में शामिल रही है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए पसंद की जाती है. दोनों ट्रेनों की डिजाइन, संचालन अलग- अलग हैं.

लोगों ने दी प्रतिक्रिया

वायरल वीडियो पर यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने वंदे भारत की तेज रफ्तार और आधुनिक तकनीक की तारीफ की, जबकि कुछ ने राजधानी एक्सप्रेस की विश्वसनीयता और लंबे समय से बेहतर सेवा देने का जिक्र किया. कई यूजर्स ने लिखा कि दोनों ट्रेनें भारतीय रेलवे की शान हैं और इस तरह के वीडियो यात्रियों के बीच उत्साह बढ़ाते हैं. फिलहाल, यह वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. वहीं, रेलवे की ओर से इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.