हरियाणा में अब स्कूलों की समस्याएं सीधे सुनेंगे CM सैनी, SMC के साथ होगा लाइव संवाद

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को प्रदेशभर की विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMC) के साथ राज्य स्तरीय ऑनलाइन संवाद करेंगे. इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों के प्रभावी संचालन, प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO), जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) और जिला परियोजना समन्वयकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं.

CM Nayab Singh Saini

भिवानी की जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने बताया कि CM के संवाद कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों में समय रहते तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं. शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यालयों के संचालन एवं प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने में SMC की अहम भूमिका है. CM सभी विद्यालय प्रबंधन समितियों के साथ ऑनलाइन संवाद करेंगे.

सुनेंगे CM सैनी

संवाद के दौरान विद्यालय विकास, गुणवत्तापूर्ण अधिगम, छात्रों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षित एवं स्वच्छ विद्यालय वातावरण, समुदाय की भागीदारी और विकसित हरियाणा- 2047 के निर्माण में SMC की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी. कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यालयों की SMC समितियां शामिल होंगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा शिक्षा विभाग में विवाद, गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण पर हाईकोर्ट में नया मोड़

दिए गए यह निर्देश

निदेशालय ने जिला और खंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिले से एक विद्यालय प्रबंधन समिति का चयन कर उसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराएं. चयनित SMC के सदस्य ही दो- तरफा संवाद में सीधे भाग लेंगे. इसके लिए सभी जिलों को तकनीकी व्यवस्था, इंटरनेट कनेक्टिविटी, SMC सदस्यों की उपस्थिति और अन्य आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का मानना है कि इस पहल से विद्यालय प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी मजबूत होगी.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.