दिल्ली- NCR में प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, 17 जुलाई को GDA की मेगा नीलामी

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- NCR में घर, दुकान या कारोबार के लिए जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) 17 जुलाई को मेगा प्रॉपर्टी नीलामी आयोजित करेगा. इस नीलामी में प्राधिकरण की 19 योजनाओं के तहत आवासीय, व्यावसायिक, औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग, दुकान, होटल, सामुदायिक केंद्र, स्कूल और अस्पताल के लिए भूखंड नीलाम किए जाएंगे.

Raod Sadak Dukan Bazar Market City Colony

जीडीए की ओएसडी कनिका कौशिक ने बताया कि इच्छुक आवेदक 13 जुलाई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जीडीए की वेबसाइट के जरिए किया जा सकेगा जबकि ऑफलाइन आवेदन एचडीएफसी बैंक की आरडीसी, राजनगर शाखा से प्राप्त और जमा किए जाएंगे.

प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका

प्राधिकरण के अनुसार, इस मेगा नीलामी में विभिन्न श्रेणी के खरीदारों और निवेशकों को एक ही मंच पर संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा. आवासीय और व्यावसायिक प्लॉटों के अलावा संस्थागत उपयोग के लिए भी भूखंड उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे बड़े निवेशकों, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों और अन्य संस्थाओं को भी लाभ मिलेगा. यह नीलामी रियल एस्टेट निवेशकों के लिए बेहतर अवसर साबित होगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में नए वाहन खरीदने से पहले दिखानी होगी पार्किंग, MPD- 2047 में आया प्रस्ताव

GDA की मेगा नीलामी

पिछले दिनों आयोजित प्राधिकरण की प्रॉपर्टी नीलामी से करीब 213 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. इसी सफलता को देखते हुए इस बार भी बड़े स्तर पर नीलामी की तैयारी की गई है. ओएसडी कनिका कौशिक ने बताया कि 17 जुलाई को होने वाली महा- नीलामी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. केवल समय सीमा के भीतर आवेदन करने वाले आवेदकों को ही नीलामी प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा. इच्छुक खरीदारों और निवेशकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.