एक क्लिक में CM सैनी ने जारी किए 1582 करोड़, इन योजनाओं के लाभार्थियों को मिला फायदा; जानें यहां

चंडीगढ़ | हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी. मुख्यमंत्री ने 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 460 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 1582 करोड़ 16 लाख रुपए सीधे ट्रांसफर किए. उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली सरकार जवाबदेही और सुशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इस व्यवस्था के जरिए सरकार बिना किसी बिचौलिए के पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है.

CM Nayab Singh Saini 1

मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लाभार्थियों के खातों में 1121 करोड़ 39 लाख रुपए सीधे भेजे गए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त भी जारी की. इसके तहत 9 लाख 98 हजार महिलाओं और बेटियों के बैंक खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए. मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना शुरू होने से अब तक 9 किस्तों में कुल 1832 करोड़ 69 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में भेजे जा चुके हैं.

उन्होंने बताया कि दयालु योजना के तहत 3295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई. इस योजना के माध्यम से अब तक 77 हजार 330 परिवारों को कुल 2918 करोड़ 42 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी जारी, अब नहीं चलेगी सिफारिश

1582 करोड़ ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि गैस सिलेंडर रिफिल कराने वाली 5 लाख 16 हजार महिलाओं के बैंक खातों में मई माह की 18 करोड़ 97 लाख रुपए की सब्सिडी जारी की गई है. अब तक 14 लाख 43 हजार पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत 320 करोड़ 97 लाख रुपए की सब्सिडी सीधे खातों में भेजी जा चुकी है. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 20 हजार 165 पात्र लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपए जारी किए गए.

अब तक इस योजना के तहत 76 हजार 466 मकानों को स्वीकृति मिल चुकी है. इनमें 41 हजार 260 मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 35 हजार 206 मकानों का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.