अब सोलर बिजली नहीं होगी बर्बाद, मारुति सुजुकी ने हरियाणा प्लांट में शुरू की नई तकनीक

सोनीपत | देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने हरियाणा के खरखौदा स्थित अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल की है. कंपनी ने यहां 1 MWh क्षमता वाला Battery Energy Storage System (BESS) शुरू किया है. मारुति सुजुकी ने हाल ही में खरखौदा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया था. इससे पहले वर्ष 2025 में कंपनी ने इसी प्लांट में 20 MWp क्षमता का सोलर पावर प्रोजेक्ट स्थापित किया था.

Maruti Suzuki Plant

फैक्ट्री बंद रहने या बिजली की मांग कम होने पर सोलर प्लांट से बनने वाली अतिरिक्त बिजली का उपयोग नहीं हो पाता था. अब नया Battery Energy Storage System इस अतिरिक्त ऊर्जा को स्टोर करेगा और आवश्यकता पड़ने पर दोबारा उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा.

बिजली ग्रिड की स्थिरता बेहतर

कंपनी के अनुसार, BESS केवल ऊर्जा भंडारण बिजली ग्रिड की स्थिरता को भी बेहतर बनाएगा. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में खरखौदा प्लांट के इंटरनल इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क से जोड़ा गया है. भविष्य में इसके अनुभव के आधार पर इस तकनीक का विस्तार भी किया जा सकता है. मारुति सुजुकी के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO हिसाशी ताकेउची ने कहा कि कंपनी भारत के आत्मनिर्भर और टिकाऊ ऊर्जा इकोसिस्टम के विजन के साथ पूरी तरह जुड़ी हुई है.

उत्सर्जन होगा कम

उन्होंने बताया कि इस सिस्टम की अनुमानित लाइफ करीब 15 वर्ष होगी और इसके जरिए हर साल लगभग 54 टन CO₂ उत्सर्जन कम किया जा सकेगा. इससे मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी. हिसाशी ताकेउची ने यह भी कहा कि आने वाले वर्षों में मारुति सुजुकी का उत्पादन और बढ़ेगा, लेकिन कंपनी Scope 1 और Scope 2 कार्बन उत्सर्जन को कम करने के अपने लक्ष्य पर लगातार काम करती रहेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज की बड़ी सौगात, पानीपत और गन्नौर रूट पर दौड़ीं ई- बसें

रोजगार मिलने की संभावना

यह रणनीति उसकी पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के पर्यावरणीय विजन के अनुरूप है. सुजुकी ने वित्त वर्ष 2030- 31 तक वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में Scope 1 और Scope 2 CO₂ उत्सर्जन में 42 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य तय किया है. खरखौदा स्थित यह अत्याधुनिक प्लांट करीब 800 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है, जहां इंटीग्रेटेड सप्लायर पार्क भी बनाया गया है. कंपनी इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 35,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है. प्लांट के पूरी क्षमता से संचालित होने पर 21 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.