दिल्ली, उदयपुर और बीकानेर जाने वालों के लिए राहत; रेलवे ने बढ़ाई सीटों की संख्या

महेंद्रगढ़ | जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. बढ़ती यात्री संख्या और लगातार बढ़ रहे रेल यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने दो प्रमुख ट्रेनों समेत छह जोड़ी रेल सेवाओं में स्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है. इस निर्णय से महेंद्रगढ़, नारनौल और अटेली रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा.

Train Railways

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471/ 22472 लालगढ़- दिल्ली सराय- लालगढ़ एक्सप्रेस में 1 अगस्त से लालगढ़ की ओर से और 3 अगस्त से दिल्ली सराय की ओर से एक थर्ड एसी तथा एक द्वितीय शयनयान (स्लीपर) डिब्बा स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा.

चेतक एक्सप्रेस

इस ट्रेन का ठहराव महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर होने के कारण यहां से सफर करने वाले यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 20473/ 20474 दिल्ली सराय- उदयपुर सिटी- दिल्ली सराय चेतक एक्सप्रेस में भी स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे. दिल्ली सराय से 1 अगस्त और उदयपुर सिटी से 2 अगस्त से इस ट्रेन में एक थर्ड एसी और एक स्लीपर कोच की बढ़ोतरी की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा को 23 अगस्त को मिलेगी सौगात, CM सैनी करेंगे नए रेल यार्ड का उद्घाटन

समस्या होगी कम

इस ट्रेन का ठहराव नारनौल और अटेली रेलवे स्टेशनों पर होता है जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी. इससे वेटिंग लिस्ट की समस्या कम होगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना पहले से अधिक रहेगी. खासकर त्योहारों, छुट्टियों और व्यस्त यात्रा सीजन के दौरान इसका लाभ सबसे ज्यादा मिलेगा. दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, नारनौल और अटेली क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में इन ट्रेनों का उपयोग करते हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.