नाममात्र खर्चे पर लीजिए केरल टूर का मजा, IRCTC का प्लान जानकार होगी खुशी

नई दिल्ली | अगर आप हरियाली, बैकवाटर्स, खूबसूरत पहाड़ों और समुद्र तटों के बीच सुकून भरी छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए शानदार Kerala Tour Package लेकर आया है. ‘God’s Own Country’ जिसे केरल अपनी शांत बैकवाटर्स, मुन्नार के हरे- भरे हिल स्टेशन, आयुर्वेदिक थेरेपी, कथकली नृत्य और मसालों के बागानों के लिए दुनियाभर में मशहूर है.

IRCTC Tour Packge

IRCTC का यह टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है, जिसकी शुरुआती कीमत 14,040 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है. इस पैकेज में यात्रियों को होटल में ठहरने, भोजन और यात्रा से जुड़ी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

बेहतरीन ऑप्शन

इस यात्रा के दौरान पर्यटक केरल के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे. पैकेज में मुन्नार, एराविकुलम नेशनल पार्क, टी म्यूजियम, मट्टुपेट्टी डैम, इको पॉइंट, केरल के प्रसिद्ध बैकवाटर्स और एर्नाकुलम टाउन जैसी आकर्षक जगहें शामिल हैं. प्रकृति प्रेमियों और परिवार के साथ घूमने के इच्छुक लोगों के लिए यह पैकेज बेहतरीन ऑप्शन माना जा रहा है.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में पुराने ट्रकों- बसों पर फैसला, नए वाहन खरीदने पर मिलेगी 100 फीसदी टैक्स छूट

उठाएं मजा

अगर आप कम बजट में केरल की खूबसूरती का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह टूर पैकेज आपके लिए अच्छा अवसर हो सकता है. पैकेज की विस्तृत जानकारी, यात्रा कार्यक्रम और बुकिंग से जुड़ी सभी जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.