हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि प्रदेश के रेलयात्रियों को पुणे और तिरूपति बालाजी के लिए चलने वाली ट्रेनों के नियमित का शानदार तोहफा मिला है. हिसार रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ये दोनों ट्रेनें अब स्पेशल ट्रेन की बजाय नए परमानेंट नंबरों के साथ साप्ताहिक रूप से पटरी पर दौड़ेगी.

ट्रेन नंबर 04725/ 26, हिसार खड़की (पुणे) जो पहले स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित हो रही है, वह ट्रेन अब नए नंबर 22979/ 80, के साथ नियमित होकर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में पटरी पर चलेगी. इसी महीने के आखिरी सप्ताह से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी.
यह रहेगा शेड्यूल
ट्रेन नंबर 22979, हिसार रेलवे स्टेशन से 26 जुलाई से प्रत्येक रविवार और ट्रेन नंबर 22980, खड़की से 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, कल्याण और लोनावला स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
इस ट्रेन में यात्रियों को एक थर्ड एसी, 5 सेकंड एसी, 7 स्लीपर और 4 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन के नियमित संचालन से हिसार जिले सहित आसपास के इलाकों के लोगों को राजस्थान और गुजरात के लिए सीधी रेलसेवा का लाभ मिलेगा. वहीं, रींगस स्टेशन पर ठहराव से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत पहुंचेगी.
तिरूपति बालाजी श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी
ट्रेन नंबर 04717/ 18, हिसार- तिरूपति- हिसार स्पेशल ट्रेन भी अब नए नंबर 14723/ 24, नियमित ट्रेन के रूप में संचालित होगी. ट्रेन नंबर 14723, हिसार स्टेशन से 25 जुलाई से प्रत्येक शनिवार और ट्रेन नंबर 14724, तिरूपति से 27 जुलाई से प्रत्येक सोमवार से संचालित होगी.
बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सादुलपुर, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़, सीकर, रींगस, ढेहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेलूर और रेनिगुंटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी.
कोटा पढ़ने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी
इस ट्रेन में यात्रियों को 2 सेकंड एसी, 7 थर्ड एसी, 8 स्लीपर और 4 जनरल कोच की सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन के नियमित संचालन से हिसार सहित आसपास के इलाकों के यात्रियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश और आंध्रप्रदेश के लिए सीधी रेलसेवा का लाभ मिलेगा. वहीं, रींगस स्टेशन पर ठहराव से खाटूश्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा पहुंचेगा. हिसार से कोटा के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को भी इस ट्रेन के संचालन से राहत पहुंचेगी.