नई दिल्ली | भारतीय रेलवे (Indian Railkways) ने शुक्रवार को रेक की अनुपलब्धता के चलते कई लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला किया है. इससे दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी है.

रेलवे के अनुसार, शुक्रवार को निजामुद्दीन-बांद्रा टर्मिनल गरीब रथ एक्सप्रेस (12910), हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12954) और अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस (15934) को रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण रद्द कर दिया गया है.
देखें लिस्ट
कई लोकल ट्रेनें भी शुक्रवार को संचालित नहीं होंगी. इनमें नई दिल्ली- कोसी कलां (64074), पलवल- आगरा कैंट (64958), गाजियाबाद-टुंडला (64167), नई दिल्ली-गाजियाबाद (64422), पलवल- नई दिल्ली (64491), नई दिल्ली- पलवल (64492), गाजियाबाद-पुरानी दिल्ली (64407), पुरानी दिल्ली- पानीपत (64001) और पानीपत-पुरानी दिल्ली (64002) शामिल हैं.
जांच करें
रेलवे ने यह भी बताया कि कुछ अन्य ट्रेनों की यात्रा उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं जाएगी और उन्हें बीच मार्ग में ही समाप्त किया जाएगा. हालांकि, संबंधित ट्रेनों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी. परिचालन व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. यात्रियों से अपील की गई है कि स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति अवश्य जांच लें.