हरियाणा बिजली विभाग में तबादले और प्रमोशन, हिसार से जारी हुई नई पोस्टिंग लिस्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार के बिजली विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) मुख्यालय, हिसार से जारी आदेशों के तहत 13 कार्यकारी अभियंताओं (XEN) को पदोन्नत कर अधीक्षण अभियंता (SE) बनाया गया है. सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है.

Power Bijli Electricity

डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक की मंजूरी के बाद जारी आदेशों के अनुसार, पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल- 14 में अधीक्षण अभियंता बनाया गया है. सभी अधिकारी एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे और उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपने नए पद का कार्यभार संभालना होगा.

हरियाणा बिजली विभाग

इस फेरबदल का सबसे अधिक असर हिसार में देखने को मिला है, जहां कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ अहम जिम्मेदारियां मिली हैं. वहीं, कुछ अधिकारियों की हिसार मुख्यालय में नई पोस्टिंग भी की गई है. नई तैनाती के तहत विजय पाल को रेवाड़ी, प्रवीण यादव को गुरुग्राम, अमित कम्बोज को फरीदाबाद, आशुतोष कुमार पांचाल को सिरसा और जितेंद्र सिंह धुल को भिवानी भेजा गया है. इसके अलावा विभाग ने दिनेश शर्मा और शमशेर सिंह की पदोन्नति फिलहाल रोक दी है. दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित होने के कारण उन्हें प्रमोशन सूची में शामिल नहीं किया गया.

यह भी पढ़े -  चंडीगढ़ CTU बसों में अब QR कोड से मिलेगा टिकट, UPI पेमेंट की नई सुविधा शुरू

नई पोस्टिंग लिस्ट

विभाग ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं. विजेंद्र सिंह (SE/ CBO, हिसार) को SE-RAPDRP का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है. वहीं, अविनाश यादव को SE (Civil), हिसार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. विकास कादियान पंचकूला स्थित HEPC में अपनी वर्तमान जिम्मेदारी के साथ SE (IT), हिसार का अतिरिक्त कार्य भी संभालेंगे.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.