ऑनलाइन शॉपिंग करते समय न करें ये गलती, वरना खाली हो सकता है आपका बैंक बैलेंस

नई दिल्ली | आज के दौर में ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीदारी को बेहद आसान बना दिया है. कपड़ों, ग्रॉसरी और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर रोजमर्रा की लगभग हर जरूरत का सामान अब घर बैठे कुछ ही मिनटों में मंगाया जा सकता है लेकिन सुविधा के साथ एक ऐसी आदत भी बढ़ रही है, जो लोगों की बचत पर असर डाल रही है. वह है देर रात ऑनलाइन शॉपिंग करना. दिनभर व्यस्त रहने के बाद कई लोग रात में मोबाइल पर शॉपिंग ऐप्स और सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं.

Shopping Bazar Market

इस दौरान फ्लैश सेल, लिमिटेड टाइम ऑफर और भारी डिस्काउंट जैसे मैसेज देखकर बिना ज्यादा सोचे-समझे खरीदारी कर लेते हैं. कई बार कार्ट में ऐसे प्रोडक्ट भी जुड़ जाते हैं, जिनकी वास्तव में कोई जरूरत नहीं होती. इस व्यवहार को इम्पल्स बायिंग कहा जाता है, जो धीरे-धीरे बजट बिगाड़ सकती है.

करें खर्च की समीक्षा

विशेषज्ञों के अनुसार, रात के समय लोग ज्यादा रिलैक्स मूड में होते हैं और फैसले जल्दबाजी में लेने की संभावना बढ़ जाती है. ऑफर का आकर्षण जरूरत पर भारी पड़ जाता है और अनावश्यक खर्च बढ़ने लगता है. अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, तो सबसे पहले जरूरी सामान की लिस्ट तैयार करें और उसी के अनुसार खरीदारी करें. केवल डिस्काउंट या कैशबैक देखकर सामान ऑर्डर करने से बचें. किसी भी महंगी चीज को खरीदने से पहले खुद से पूछें कि उसकी वास्तव में जरूरत है या नहीं. साथ ही, हर महीने ऑनलाइन शॉपिंग के लिए एक तय बजट रखें और समय- समय पर अपने खर्च की समीक्षा भी करें.

यह भी पढ़े -  बारात में एम्बुलेंस से हुई बारातियों की एंट्री, दरवाजा खुलते ही लोग रह गए हैरान; Video वायरल

करें कीमत क तुलना

किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले अलग- अलग वेबसाइट और ऐप पर उसकी कीमत जरूर तुलना करें. यदि सामान की तुरंत जरूरत नहीं है, तो 1- 2 दिन इंतजार करना भी फायदेमंद हो सकता है. कई बार वही प्रोडक्ट बाद में कम कीमत पर उपलब्ध हो जाता है. थोड़ी समझदारी और योजना के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करने से आप अच्छी बचत कर सकते हैं और गैर- जरूरी खर्च से बच सकते हैं.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.