नई दिल्ली | उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर बड़ा काम शुरू होने जा रहा है. कुंड, पाली और खोरी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है जिसकी वजह से 12 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक रेल यातायात व्यापक स्तर पर प्रभावित रहने वाला है. रेलवे प्रशासन ने इसे लेकर प्रभावित ट्रेनों की पूरी सूची जारी कर दी है ताकि यात्रियों को पहले से जानकारी मिल सके. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान रेवाड़ी- फुलेरा, फुलेरा- रेवाड़ी, जयपुर- भिवानी, भिवानी- जयपुर और रेवाड़ी- रींगस जैसी कई अहम रेल सेवाएं अलग- अलग तारीखों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी.

रेवाड़ी- फुलेरा और फुलेरा- रेवाड़ी सेवाएं 29 अगस्त से 24 सितंबर तक लगातार 27- 27 ट्रिप के लिए बंद रहेंगी जबकि जयपुर- भिवानी और भिवानी- जयपुर सेवाएं 12 अगस्त से 24 सितंबर तक कुल 44- 44 ट्रिप के लिए रद्द की गई हैं.
देखें लिस्ट
कई लंबी दूरी की ट्रेनों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा जिनमें दिल्ली- जैसलमेर एक्सप्रेस चंडीगढ़- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोड्डा- दौराई एक्सप्रेस और दौराई- टनकपुर एक्सप्रेस शामिल हैं. ये ट्रेनें अब रेवाड़ी अलवर जयपुर और फुलेरा होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी. इस दौरान अलवर बांदीकुई दौसा गांधीनगर जयपुर तथा जयपुर स्टेशनों पर रुकेंगी. कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का फैसला भी लिया गया है.
यात्रियों से अपील
रेवाड़ी- मदार एक्सप्रेस तय अवधि में रेवाड़ी की जगह फुलेरा से चलेगी. वहीं, दिल्ली- रींगस और रींगस-दिल्ली एक्सप्रेस कई दिनों तक सिर्फ रेवाड़ी तक ही संचालित होंगी. इसके अलावा, रेवाड़ी- फुलेरा रेलसेवा 19622, 29 अगस्त से 24 सितंबर तक खोरी स्टेशन पर नहीं रुकेगी. सभी यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जान लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.